फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Bike riding youth used to rob mobile, three accused arrested

Jabalpur: बाइक सवार युवक लूटते थे मोबाइल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, छीने मोबाइल भी जब्त

Thu, 16 Mar 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 09:07 PM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने तीन युवकों को मोबाइल छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार किया है। वे बाइक पर सवार होकर मोबाइल छीन लेते थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Bike riding youth used to rob mobile, three accused arrested
steal mobile - फोटो : NewsBytes

विस्तार

बाइक पर सवार होकर लोगों से मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट व चोरी के आठ मोबाइल तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


ओमती थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नेह विहार निवासी मोहित खत्री ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह सड़क पर टहलकर अपनी मंगेतर से मोबाइल में बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल में पीछे से आए तीन युवक उसका मोबाइल तथा गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची थी। फुटेज में दिखे युवकों की पहचान सुहेल उर्फ गुलाम गौर (19), अमन अली (24) तथा फैजान अंसारी उर्फ तोता (19) के रूप में हुई थी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट व चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed