फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: After taking a loan worth lakhs, he also sold the mortgaged property kept in the bank

Jabalpur: लाखों का लोन लेकर बैंक में रखी बंधक संपत्ति भी बेची, ईओडब्ल्यू ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Tue, 12 Mar 2024 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:53 PM IST
सार

पहले तो बैंक में संपत्ति बंधक रखकर लाखों का लोन ले लिया फिर उन्हीं संपत्तियों को बेच दिया। जब लोन की किस्ते बैंक नहीं पहुंची तो मामले का पता लगा। ईओडब्ल्यू ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: After taking a loan worth lakhs, he also sold the mortgaged property kept in the bank
EOW

विस्तार

पंजाब नेशलन बैंक शाखा फव्वारा चैक जबलपुर व शाखा मढाताल जबलपुर से लाखों लोन लेकर बैंक में बंधक रखी संपत्ति बेचने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजय नगर निवासी अमित पटेल ने कृषि आधारित उपकरण निमार्ण कार्य के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा फव्वारा चैक जबलपुर से 25 सितंबर 2018 को ऋण खाता पर 45 लाख रुपये कैश क्रेडिट ऋण एवं एक अन्य खाते से पच्चीस लाख रुपये की टर्म ऋण की सुविधा प्राप्त की थी। इसमें गारंटर नितिन कुमार दुबे पिता सीताराम दुबे थे। उक्त ऋण प्राप्त करने के लिए ऋणी अमित पटेल ने अपनी 2 संपत्ति एवं गारंटर नितिन दुबे ने अपनी एक संपत्ति बैंक में बंधक रखी थी। उपरोक्त ऋण प्राप्त करने के बाद ऋणी अमित पटेल ने किस्तों का भुगतान नहीं किया। बैंक में बंधक रखी तीनों संपत्ति को विक्रय कर दिया। इस तरह कुल 80 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया था। आरोपी अमित पटेल एवं आरोपी नितिन कुमार दुबे के खिलाफ धारा 406, 420, 120 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed