फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Accident News: Truck overturns on young man who went out for a walk on the road after having dinner

Jabalpur Accident News: खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकला युवक, अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान

Wed, 13 Sep 2023 08:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 08:10 AM IST
सार

Jabalpur Accident News: जबलपुर के बेलखाडू पुल पर खाना खाने के बाद टहलने निकले एक युवक पर अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है।

विज्ञापन
Jabalpur Accident News: Truck overturns on young man who went out for a walk on the road after having dinner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजन करने के बाद टहलने निकले युवक पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलखाडू निवासी 20 वर्षीय अंकित दहिया सोमवार की रात भोजन करने के बाद टहलने निकला था। रात लगभग 10 बजे बेलखाडू पुलिया में युवक टहल रहा था। तभी दमोह से जबलपुर की तरफ धान के बोरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर युवक पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर क्रेन से ट्रक को हटाकर लाश को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धान के बोरे सड़क पर गिरने के कारण जाम लग गया था। बोरे को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। घटना के तत्काल बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed