फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Herbal gulal is made from corn flour no chemical substance is used

Jabalpur News: मक्के के आटे से बनाया जाता है हर्बल गुलाल, किसी भी रासायनिक पदार्थ का नहीं होता प्रयोग

Fri, 07 Mar 2025 08:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

गढ़ा कुम्हार मोहल्ला निवासी गणेश बर्मन और उनके छोटे भाई दुर्गेश बर्मन इस हर्बल गुलाल की तैयार करते हैं। प्राकृतिक गुलाल बनाने के लिए उन्हें अनेक अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया है। 

विज्ञापन
Jabalpur News Herbal gulal is made from corn flour no chemical substance is used
हर्बल गुलाल बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है और रंग-गुलाल के बिना यह त्योहार अधूरा है। रंग-गुलाल में रासायनिक पदार्थ मिले होने के कारण लोग सुरक्षा कारणों से होली खेलने से बचते हैं। जबलपुर में होली के विशेष तौर पर हर्बल गुलाल तैयार किया जाता है, जिसे मक्के के आटे से बनाया जाता है। इसमें किसी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है।

विज्ञापन




जबलपुर जिले में गढ़ा कुम्हार मोहल्ला निवासी गणेश बर्मन और उनके छोटे भाई दुर्गेश बर्मन इस हर्बल गुलाल की तैयार करते हैं। प्राकृतिक गुलाल बनाने के लिए उन्हें अनेक अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने बताया कि गुलाल का निर्माण मक्के के आटे और फूलों की पंखुड़ियों से किया जाता है। प्राकृतिक पदार्थों से बने होने के कारण यह गुलाल त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


फूलों के कारण गुलाल से सुगंधित हो जाता है। उनके द्वारा बनाए जा रहे गुलाल की डिमांड में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी हो रही है, जिसका मुख्य कारण लोगों में प्राकृतिक वस्तुओं के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इसके अलावा केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक है और त्वचा रोग का कारण है। उनका गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बनाने में किसी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस कार्य में अन्य कारीगर भी उनका सहयोग करते हैं और यह उनके जीविका का साधन है। मक्के के आटे व फूल त्वचा के लिए अच्छे होते हैं और इससे त्वचा में निखार आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed