फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Guidelines issued for bursting crackers on Diwali in Jabalpur

MP News: सावधान! दिवाली में पटाखे फोड़ने हैं तो ये गाइडलाइन पढ़ लें, वरना... समय भी निर्धारित

Sat, 08 Oct 2022 08:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 08:46 AM IST
सार

पटाखों से होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिवाली पर पटाखे फोड़ने की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जबलपुर जिला प्रशासन ने साफ कहा, गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले विस्फोटक नियमों और धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Guidelines issued for bursting crackers on Diwali in Jabalpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप भी दिवाली पर पटाखे फोड़ते हैं तो आपको बता दें इसे लेकर जबलपुर प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए ही आप पटाखे जला पाएंगे। इतना ही नहीं, इसमें कुछ पटाखों पर पाबंदी रहेगी। अगर इनका पालन नहीं किया तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर शहर में कम आवाज वाले पटाखे ही फोड़े जा सकेंगे, जिसमें 125 डेसिबल से ज्यादा आवाज के पटाखों को बैन किया गया है। साथ ही नई गाइडलाइन में ये भी तय किया गया है कि शहर के साइलेंट जोन जैसे अस्पताल, शिक्षण संस्थान, न्यायालय और धार्मिक स्थलों पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। अगर कोई गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पकड़ाता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पटाखा फोड़ने की गाइडलाइन जारी...
जबलपुर जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखा फोड़ने के लिए जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक दिवाली पर प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए महज दो घंटे ही रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति रहेगी। इस निर्धारित समय के दौरान भी सिर्फ कम आवाज वाले पटाखे ही फोड़े जा सकेंगे, जिन पटाखों की आवाज 125 डेसिबल से ज्यादा होगी उन्हें फोड़ने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की बिक्री को लेकर भी नियम...
प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और भंडारन को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है। बिना लाइसेंस के व्यापारी पटाखों का कारोबार नहीं कर सकेंगे। साथ ही ऑनलाइन पटाखों की बिक्री पर भी रोक रहेगी, जिन पटाखों को बनाने के लिए Barium Salt का उपयोग किया जाएगा उनकी बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed