फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   GPS device is installed on all the vehicles engaged in the public distribution system

MP News: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगे सभी वाहनों पर लगी है GPS डिवाइस, हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण किया

Wed, 12 Apr 2023 07:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 07:47 AM IST
सार

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पेश जबाव में बताया गया कि पीडीएस सामग्री के परिवहन में संलिप्त कॉर्पोरेशन एवं सभी अनुबंधित वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी गई है। 

विज्ञापन
GPS device is installed on all the vehicles engaged in the public distribution system
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण के काम में संलग्न सभी वाहनों में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा दिये गये है। सरकार की तरफ से ये जानकारी हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गयी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने सरकार के जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए जनहित याचिका का निराकरण कर दिया।
विज्ञापन


बता दें, वर्ष 2016 में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि मप्र पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन कंट्रोल ऑर्डर 2009 में निहित प्रावधानों के तहत प्रदेश के समस्त ऐसे वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाना अनिवार्य है जो खाद्यान्न का परिवहन करते हैं। याचिका में कहा गया था कि आदेश के बावजूद भी परिवहन कार्य करने वाले वाहनों में डिवाइस नहीं लगाई गयी है। जिससे चोरी और गड़बड़ी की शिकायतें लगातार प्रकाश में आ रही है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार व कॉर्पोरेशन से इस संबंध में वस्तुस्थिति प्रस्तुत करने के आदेश दिये थे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पेश जबाव में बताया गया कि पीडीएस सामग्री के परिवहन में संलिप्त कॉर्पोरेशन एवं सभी अनुबंधित वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी गई है। साथ ही जीपीएस ट्रैकिंग हेतु कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भी स्थापित व संचालित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed