फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Goods Train Derail: Two coaches of goods train carrying LPG derailed, accident near Shahpura Bhitoni

Goods Train Derail: एलपीजी ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे  पटरी से उतरे, शाहपुरा भिटोनी के पास हादसा

Wed, 07 Jun 2023 10:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 10:53 AM IST
सार

एक मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो वैगन मंगलवार रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेनों की कोई मेनलाइन आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

विज्ञापन
Goods Train Derail: Two coaches of goods train carrying LPG derailed, accident near Shahpura Bhitoni
मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : ANI

विस्तार

जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी में एक मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, मालगाड़ी को उतारने के लिए रखे जाने के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो वैगन मंगलवार रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेनों की कोई मेनलाइन आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। मेन लाइन में ट्रेन की आवाजाही सामान्य है। साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में सूर्योदय के बाद बहाली का काम शुरू हुआ। साइड मालिक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें, 2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 280 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद रेलवे के आला अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। शाहपुरा भिटोनी में मालगाड़ी के बेपटरी होने की खबर मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मैंटेनेंस काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed