फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Fourth accused of Katni gold loot arrested by police

Katni Gold Loot: 16 किलो सोना लूटने वाली गैंग का चौथा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सात दिन का मिला रिमांड

Wed, 14 Dec 2022 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 08:29 PM IST
सार

26 नवंबर की सुबह मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच में हुई 16 किलो सोने की लूट के मामले में चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपियों ने बताया कि डकैती की योजना पटना के बेऊर जेल बंद सुबोध सिंह तथा बक्सर जेल में बंद दिलीप सिंह ने रची थी।

विज्ञापन
Fourth accused of Katni gold loot arrested by police
कटनी में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस पर हुई थी लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच में डकैती डालने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने पुलिस को पूछताछ के लिए आरोपी का सात दिन का रिमांड प्रदान किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह लगभग साढे़ दस बजे आधा दर्जन अधिक सशस्त्र डकैतों ने रंगनाथ थानांतर्गत बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच में धावा बोला था। पिस्टल की नोंक पर आरोपी बैंक के लॉकर में रखा 16 किलो सोना व साढ़े तीन लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए थे। मंडला पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों को भागते समय निवास में गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए शुभम तिवारी उम्र 24 साल निवासी बिहार तथा अंकुर साहू उम्र 25 साल निवासी बक्सर बिहार ने पूछताछ के दौरान बताया कि पटना के बेऊर जेल बंद सुबोध सिंह गैंग के सदस्य हैं। डकैती की योजना सुबोध सिंह तथा बक्सर जेल में बंद दिलीप सिंह ने रची थी। वारदात में गैंग के सदस्य अखिलेश उर्फ विकास निवासी वैशाली, अर्जुन उर्फ पीयूष जयसवाल निवासी पटना, मिथिलेश उर्फ धर्मेन्द्र पाल निवास बक्सर तथा अमित सिंह उर्फ विक्कू निवासी हाजीपुर शामिल थे। उनकी गैंग ने गत 29 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में डकैती डाली थी। पुलिस ने गैंग के एक अन्य सदस्य को बिहार से गिरफ्तार किया था। जिसने फर्जी आईडी के माध्यम से कटनी में मोटरसाइकिल खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती में शामिल मिथिलेश उर्फ धर्मेन्द्र पाल निवास बक्सर को बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी ने बघराजी क्षेत्र में धर्मेन्द्र नाम की फर्जी आईडी का उपयोग कर घर किराए से लिया था। बैंक की फुटेज में भी आरोपी दिखाई दे रहा है। बैंक कर्मी की मोटरसाइकिल लेकर एक अन्य साथी के साथ सतना की तरफ भगा था।


सुबोध के खिलाफ पुलिस जुटा रही साक्ष्य
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गैंग के अन्य सदस्य व सरगना सुबोध सिंह के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस गैंग के सदस्य देश में लगभग साढ़े तीन सौ किलो सोने की डकैती डाल चुके हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद गैंग के सदस्य तीसरे व्यक्ति को डकैती का माल देकर फरार होते हैं। तीसरा व्यक्ति निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अन्य व्यक्तियों को डकैती का माल देता है। गैंग के सदस्य आपस में एक-दूसरे को नहीं पहचाते हैं और सिर्फ सरगना सुबोध के आदेशों का पालन करते हैं। डकैती के माल के संबंध में सिर्फ सुबोध को जानकारी रहती है। पुलिस गैंग के सदस्यों के माध्यम से जानकारी जुटा रही है ताकि जेल में बंद सुबोध से पूछताछ की जा सके या उसे यहां लाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed