फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Four arrested for waving Palestinian flag in Eid-Miladunnabi procession

Jabalpur: ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाले चार गिरफ्तार, वीडियो देखकर तैयार कराया था झंडा

Tue, 17 Sep 2024 10:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

बालाघाट जिले में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर धारा 197 के तहत कार्रवाई करते हुए शाकिब, तोहिब बेग, सोहेल और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Jabalpur: Four arrested for waving Palestinian flag in Eid-Miladunnabi procession
फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाले चार गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान गत दिवस फिलिस्तीन झंडा लहराने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने फिलिस्तीनी झंडा फहराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक नाबालिग है। इसने इंस्टाग्राम में वीडियो देकर झंडा तैयार करवाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने ईद-मिलादुन्नबी पर्व पर गत दिवस जामा मस्जिद से पूरी जुलुसे-मोहम्मदी प्रारंभ हुआ था। जुलूस के दौरान शाकिब नाम के युवक और उसके साथियों के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए दिखाई दिए। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया था कि इस कृत्य से सम्पूर्ण हिन्दुस्तानियों की भावनाओं को आहत किया है। देश के लोगों के बीच वैमनस्य की भावना उत्पन्न होने की संभावना है। पुलिस ने धारा 197 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शाकिब खान उम्र 25 साल निवासी रजा नगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि 17 वर्षीय किशोर ने जुलूस के दौरान उसे झंडा दिया था। किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि उसने सोहेल खान को इंस्टाग्राम में फिलिस्तीन का झंडा फहराते हुए देखा था। जिसके बाद उसके ईद के जुलूस के दौरान झंडा फहराने की योजना बनाई। उसने मोहल्ले में रहने वाली हिना उर्फ रानी को फिलिस्तीन का झंडा दिखाने से फोटो दिखाते हुए सिलवाया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी किशोर सहित शाकिब, तोहिब बेग तथा सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed