फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Fire breaks out in auto parts shop due to short circuit

Jabalpur News: शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स दुकान में भड़की आग, 24 लाख का माल जलकर खाक

Sat, 14 Sep 2024 07:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 07:47 PM IST
सार

Jabalpur: शहपुरा-भिटौनी स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग भड़क गयी। दुकान में टायर व ऑयल रखे होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
Fire breaks out in auto parts shop due to short circuit
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहपुरा-भिटौनी स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग भड़क गयी। दुकान में टायर व ऑयल रखे होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू प्राप्त किया जा सका। आग के कारण 24 लाख का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


शहहपुरा थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटौनी में रूपेष ताम्रकार की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दुकान के सामने ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें अक्सर शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी निकलती रहती है। दरम्यानी रात भी शार्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी ऑटो पार्ट्स दुकान तक पहुंच गयी। दुकान में टायर व ऑयल रखे हुए थे। जिसके कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों दूर तक दिखाई दें रही थी।
विज्ञापन


आग को बढ़ता देख क्षेत्रीय नागरिकों ने शाहपुरा पेट्रोल डिपो तथा पुलिस को सूचित किया। शाहपुरा पेट्रोल डिपो के दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू प्राप्त किया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकान संचालक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लेकर विवेचना प्रारंभ कर दी है। दुकान के समीप ही बैंक तथा अन्य दुकान लगी हुई थी। आग पर समय रहते काबू प्राप्त नहीं किया जाता तो आग बैंक व अन्य दुकान तक पहुंच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed