फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Female friend stopped talking, student jumped from the fourth floor and died

Jabalpur News: लड़की ने बात करना बंद किया तो चौथी मंजिल से कूदा छात्र, मौके पर मौत, कुछ दिन से तनाव में था

Sat, 08 Mar 2025 03:11 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के घर में किराये पर रहने वाले एक परिवार की लड़की से उसकी मित्रता थी। लड़की का परिवार घर खाली कर चला गया था। इसके बाद उसने छात्र से बात करना बंद कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन
Female friend stopped talking, student jumped from the fourth floor and died
छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लड़की के बात बंद करने के कारण कॉलेज छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था,  बीती रात उसने घर से करीब आठ किलोमीटर दूर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


खंडहर बिल्डिंग से कूदकर दी जान
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक ने खंडहर बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त हनुमानताल निवासी देवेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई, जो कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


युवती से बातचीत बंद होने से था परेशान
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के घर में किराये पर रहने वाले एक परिवार की लड़की से उसकी मित्रता थी। कुछ समय पहले लड़की के परिवार ने वह घर छोड़ दिया था। इसके बाद लड़की ने युवक से बातचीत करना बंद कर दी थी। ऐसे में 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने लड़की के साथ ली गई फोटो उसके पिता के मोबाइल पर भेज दी थी। इसके बाद लड़की के पिता ने युवक के दादा से इस संबंध में शिकायत करते हुए पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी दी थी।


दोस्त से किया था जिक्र
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुबह अपने एक दोस्त को बताया था कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया है। ऐसे में युवक की आत्महत्या कारण इसी बात को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed