फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Father-son murder case: Accused minor daughter will be brought from Haridwar to Jabalpur tomorrow

पिता-पुत्र हत्याकांड: आरोपी नाबालिग बेटी को हरिद्वार से कल लाया जाएगा जबलपुर, फ्रीज में छिपाई थी बच्चे की लाश

Thu, 30 May 2024 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 11:15 PM IST
सार

रेलवे कर्मचारी तथा उसके आठ वर्षीय पुत्र दोहरे हत्याकांड मामले में नाबालिग बेटी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को सुबह नाबालिग को पुलिस जबलपुर ले आएगी। आरोपी मुकुल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। हरिद्वार पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Father-son murder case: Accused minor daughter will be brought from Haridwar to Jabalpur tomorrow
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के सिविल लाइन थानान्तर्गत मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी तथा उसके आठ वर्षीय पुत्र दोहरे हत्याकांड मामले में नाबालिग बेटी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग बेटी का प्रेमी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी नाबालिग बेटी को पुलिस संभवत: शुक्रवार को सुबह जबलपुर ले आएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा (52) व उनके बेटे तनिष्क (8) की हत्या कर दी गई थी। घर से लापता नाबालिग 15 वर्षीय बेटी ने वॉइस मैसेज से अपने रिश्तेदारों को सूचना दी थी कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह (21) ने पिता व भाई की हत्या कर दी है। पुलिस के घर के अंदर फ्रिज में मासूम बच्चे की लाश मिली थी। रेलवे कर्मचारी की लाश पॉलीथिन में लिपटी हुई मिली थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया था कि मुकुल सितंबर 2023 में नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। पुलिस ने दोनों को भोपाल में बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो तथा अपहरण के तहत प्रकरण दर्ज किया था। न्यायालय में नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर युवक को जमानत का लाभ मिल गया था। इस घटना के बाद रेलवे कर्मी ने नाबालिग बेटी को नरसिंहपुर स्थित पैतृक गांव भेज दिया था। नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जबलपुर आई थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की विवेचना में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया था कि रात में युवक को रेलवे कर्मचारी के घर कई बार आया-गया था। इसके बाद दूसरे दिन नाबालिग लड़की कॉलोनी से बाहर निकलकर स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ स्कूटी में बैठकर गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की अलग-अलग शहर में फुटेज मिली थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में नाबालिग लड़की की संलिप्तता पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुकुल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। हरिद्वार पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कल सुबह नाबालिग को पुलिस जबलपुर ले आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed