{"_id":"63e23c95eed0647c28301318","slug":"eight-bikes-recovered-from-three-vehicle-thieves-in-jabalpur-value-of-seized-vehicles-estimated-at-rs-4-lakh-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: तीन वाहन चोरों से आठ बाइक बरामद, चार लाख रुपये आंका गया जब्त गाड़ियों का मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: तीन वाहन चोरों से आठ बाइक बरामद, चार लाख रुपये आंका गया जब्त गाड़ियों का मूल्य
Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
सार
जबलपुर की कोतवाली और पाटन पुलिस ने तीन वाहन चोरों से आठ बाइक्स बरामद की हैं। जब्त किए गए वाहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
चोरी की आठ गाड़ियां बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर की कोतवाली व पाटन पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ दुपहिया वाहन बरामद किये हैं। बरामद किये गये वाहनों का मूल्य लगभग चार लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिखा है।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पत्ति संबंधित अपराध में पूर्व अपराधियों तथा जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने गलगला टोरिया निवासी सुजल खनौरिया उम्र 19 साल तथा गुरंदी बाजार निवासी अर्जुन सोनकर को चोरी की मोटर साईकिल तथा एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किये चार वाहन घर में छुपाकर रखने की जानकारी दी।
इसी प्रकार पाटन पुलिस ने ग्राम बेलखेड़ा में गणेश सिंह लोधी उम्र 20 साल को चोरी की मोटर साईकिल के साथ पकड़ा था। युवक ने पूछताछ के दौरान चोरी की जूपिटर गाड़ी घर में छुपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।