फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Death of three suspected dengue patients in jabalpur

Jabalpur News: डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया इंकार; जानें क्या कुछ कहा

Sun, 25 Aug 2024 08:49 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 08:49 PM IST
सार

Jabalpur News: जबलपुर में चार दिनों में निजी अस्पताल में भर्ती संदिग्ध तीन डेंगू मरीज की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है।
 

विज्ञापन
Death of three suspected dengue patients in jabalpur
डेंगू फैलाने वाला मच्छर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पिछले चार दिनों में निजी अस्पताल में भर्ती संदिग्ध तीन डेंगू मरीज की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद मैक-एलिसा टेस्ट से डेंगू की पुष्टि होती है। मैक-एलिसा टेस्ट पॉजिटिव आये बिना अधिकारिक तौर पर डेंगू से मौत नहीं मानी जाती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में निजी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। मरीजों को बुखार आने के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में मरीजों की डेंगू स्क्रीनिंग रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। पीड़ित का मैक-एलिसा टेस्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचएमओ डॉ संजय मिश्रा का कहना है बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लगभग सभी मरीज का स्क्रीनिंग डेंगू टेस्ट करवाया जा रहा है। निजी अस्पताल अपने स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट करवाते है। किसी भी व्यक्ति का मैक-एलिसा टेस्ट नहीं हुआ था। स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए 80 प्रतिशत नमूने मैक-एलिया टेस्ट में नेगेटिव पाये जाते है। मैक-एलिसा टेस्ट की रिपोर्ट को अधिकृत माना जाता है। अधिकारिक तौर पर डेंगू से एक भी व्यक्ति की मौत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed