फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Balaghat: Wife attacked with an ax in family dispute

Balaghat: पारिवारिक विवाद में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, तीन बच्चों की आंखों के सामने हुआ मां का कत्ल

Mon, 06 Feb 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 07:47 PM IST
सार

बालाघाट में पत्नी को पारिवारिक विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया गया। नशे के आदी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Balaghat: Wife attacked with an ax in family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले के रामपायली थाना इलाके में पति ने पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को अभिरक्षा में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया ने बताया कि गांव सिंगोड़ी के सरपंच ने फोन पर सूचित किया कि सुबह 10 बजे यूरेन्द्र राहंगडाले (45) ने अपनी पत्नी अमीता (35) वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में उसकी मां और 3 बच्चे थे। पिता द्वारा मां पर कुल्हाड़ी से हमला करते देख बच्चों ने मदद के लिए पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसी मदद करने पहुंचते उसके पहले ही महिला की मौत हो गई थी। आरोपी पति महिला की रक्त रंजित लाश के पास ही खड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी पति ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने पत्नी की हत्या की है। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी था और रोजाना अपनी पत्नी से लड़ाई किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed