{"_id":"62d57b23273c6a3bf225a76c","slug":"balaghat-rescued-16-laborers-trapped-in-the-river-island-suddenly-the-water-level-of-bawanthadi-river-had-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: नदी के टापू में फंसे 16 मजदूरों को बचाया, अचानक बढ़ गया था बावनथड़ी नदी का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: नदी के टापू में फंसे 16 मजदूरों को बचाया, अचानक बढ़ गया था बावनथड़ी नदी का जल स्तर
Mon, 18 Jul 2022 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:54 PM IST
सार
महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी के टापू में रेशम विभाग की नर्सरी स्थित है। बारिश के कारण नदी के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण टापू पर पानी भरने लगा। उस समय नर्सरी में 16 लोग कार्यरत थे। सभी फंस गए।
विज्ञापन
बालाघाट में बाढ़ में फंसे 16 लोगों को बचाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की खैरलांची तहसील ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी स्थित टापू में बारिश का पानी बढ़ने लगा था। इसके कारण टापू में स्थित रेशम विभाग की नर्सरी में कार्यरत 16 मजदूर फंस गए थे। होमगार्ड के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया।
एसडीएम केसी बोपचे के अनुसार महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी के टापू में रेशम विभाग की नर्सरी स्थित है। बारिश के कारण नदी के जल स्तर में आचानक बढ़ोतरी के कारण टापू पर पानी भरने लगा। उस समय नर्सरी में 16 लोग कार्यरत थे। जानकारी मिलने पर दोपहर 12 बजे होमगार्ड के गोताखोर व कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। चार लोगों को महाराष्ट्र की ओर से सुरक्षित निकाला गया। शेष लोगों को बालाघाट होमगार्ड के दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। सभी 16 लोगों का मोवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व वे पूर्णत: स्वस्थ हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला।