{"_id":"64d25b18c4b99e0448022917","slug":"balaghat-one-and-a-half-year-old-innocent-body-was-found-half-a-km-away-in-the-river-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: डेढ़ वर्षीय मासूम नदी में बही, आधा किमी दूर मिला शव, परिजन खेत में रोपा लगाने में रहे व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: डेढ़ वर्षीय मासूम नदी में बही, आधा किमी दूर मिला शव, परिजन खेत में रोपा लगाने में रहे व्यस्त
Tue, 08 Aug 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:41 PM IST
सार
बालाघाट में दुखद घटना हो गई। मासूम बच्ची नदी में गिर गई। उसका शव आधा किलोमीटर दूर मिला है। परिजन पास में ही खेत पर रोपा लगा रहे थे पर बच्ची के नदी में गिरने का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बालाघाट जिले में बच्ची की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में नदी में बहने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला है। परिजन खेत में रोपा लगा रहे थे और उनका ध्यान मासूम बच्ची पर नहीं था। इसी दौरान ये घटना घटित हो गई।
बालाघाट जिले के गढ़ी थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी के अनुसार गत दिवस ग्राम मोहरई निवासी प्रहलाद धुर्वे का हालोन नदी के किनारे खेत लगा हुआ था। वह अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय इकलौती बेटी डिंपल तथा अन्य लोगों के साथ खेत में रोपा लगाने गया था। रोपा लगाते समय परिजनों ने बेटी में खेत की मेढ़ पर बैठा दिया था। खेत की मेढ़ से लगे हुए नदी बह रही थी। सभी लोग रोपा लगा रहे थे, लगभग डेढ़ घंटे बाद उनका ध्यान बच्ची की तरफ गया तो वह मेढ़ पर नहीं दिखाई दी। तलाश करने के बाद बच्ची का शव लगभग आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। बरसात के कारण नदी का बहाव तेज था। बच्ची थोड़ा पैदल चल लेती थी, संभवतया वह चलकर नदी की तरफ चली गई होगी। तेज बहाव के कारण वह बह गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।