फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: MBBS Student Fails by Just 1 Mark, Faces Academic Year Loss; HC Seeks Chancellor’s Reply

जबलपुर: सिर्फ एक अंक से फेल हुआ MBBS छात्र, ग्रेस मार्क्स के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार, चांसलर से जवाब तलब

Sat, 12 Sep 2026 03:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के चांसलर से जवाब मांगा है। फर्स्ट ईयर में मात्र एक अंक से फेल हुए छात्र ने साल बचाने के लिए ग्रेस मार्क की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
Jabalpur: MBBS Student Fails by Just 1 Mark, Faces Academic Year Loss; HC Seeks Chancellor’s Reply
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

विस्तार

एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में महज एक अंक से फेल हुए छात्र की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के चांसलर से जवाब मांगा है। छात्र ने एक अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है, ताकि उसका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।
विज्ञापन


ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र रामनरेश कुशवाहा की ओर से दायर याचिका में बताया गया कि वह वर्तमान में एमबीबीएस सेकंड ईयर की नियमित कक्षाएं अटेंड कर रहा है। छात्र के अनुसार वह फर्स्ट ईयर में केवल एक अंक से अनुत्तीर्ण हुआ है। इसके कारण उसके सामने आगामी परीक्षा में शामिल होने से वंचित होने और पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 13 करोड़ की संपत्तिया जब्त, वेयर हाउस से दिया घोटाले को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में देने की राहत मांगी गई है। सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटीज कॉमन ऑर्डिनेंस नंबर-6 के क्लॉज 32 के तहत कुलाधिपति को असाधारण और कठिन मामलों में ग्रेस मार्क्स देने की शक्ति प्राप्त है।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस ए.के. सिंह की युगलपीठ ने चांसलर से स्पष्ट जवाब मांगा है कि क्या संबंधित प्रावधान के तहत छात्र को एक अंक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed