{"_id":"66f811b3b9476f2da60cc36a","slug":"a-middle-aged-man-used-to-molest-a-ten-year-old-child-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2157370-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: अधेड़ व्यक्ति 10 साल के बच्चे से करता था दुष्कृत्य, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: अधेड़ व्यक्ति 10 साल के बच्चे से करता था दुष्कृत्य, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sat, 28 Sep 2024 08:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:14 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी अधेड़ विगत दो महीने से बालक के साथ दुष्कृत्य कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले में अधेड़ व्यक्ति द्वारा दस वर्षीय बालक के साथ दुष्कृत्य किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी अधेड़ विगत दो माह से बालक के साथ दुष्कृत्य कर रहा था।
विज्ञापन
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमद नगर में राजा उर्फ वलिद कुरैशी उम्र 48 साल की मटन-चिकन शॉप है। क्षेत्र में रहने वाला दस वर्षीय बालक उसकी दुकान के सामने से निकलता था। बालक लगभग दो माह पूर्व उसकी दुकान के सामने से निकल रहा था, तभी राजा उसे अपने दुकान में ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्चे ने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
बालक विगत 26 सितंबर को राजा की दुकान के सामने से निकल रहा था। बालक को वह जबरदस्ती दुकान में ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। बच्चे ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
