{"_id":"62ea7f00986cbe0329388dee","slug":"a-director-of-new-life-multispeciality-hospital-arrested-in-fire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Hospital Fire: न्यू लाइफ हॉस्पिटल का डायरेक्टर डॉ. संतोष गिरफ्तार, तीन पार्टनर अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Hospital Fire: न्यू लाइफ हॉस्पिटल का डायरेक्टर डॉ. संतोष गिरफ्तार, तीन पार्टनर अब भी फरार
Wed, 03 Aug 2022 07:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Aug 2022 07:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी आग के मामले में पुलिस ने डायरेक्टर डॉ. संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। तीन पार्टनर अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार दोपहर शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से आठ की मौत हो गई थी। पुलिस ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संतोष को उमरिया से गिरफतार कर लिया है। अस्पताल के तीन अन्य डायरेक्टर डॉक्टरों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगुणा ने बताया कि न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने मार्च 21 में प्रोविजलन फायर एनओसी ली थी। इसकी वैधता मार्च 2022 में समाप्त हो गई थी। प्रोविजनल फायर एनओसी में स्वीकृत फायर प्लान के अनुसार अस्पलात में पर्याप्त अग्निशामक यंत्र नहीं थे। इमरजेंसी स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते भी चिह्नित नहीं किए थे। इलेक्ट्रिकल सेफ्टी संबंधी आडिट भी नहीं कराया गया था। अस्पताल में इमरजेंसी की स्थिति में कोई निर्गम मार्ग भी नहीं था। पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. निशित गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल, डॉ. संतोष सोनी एवं सहायक मैनेजर राम सोनी के विरुद्ध धारा 304, 308, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस ने सहायक मैनेजर को पूर्व में गिरफतार कर लिया था तथा अन्य आरोपियों की तलाष जारी थी। पुलिस ने डॉ संतोष सोनी को उमरिया से गिरफतार किया है। वे अस्पताल में 25 प्रतिशत के पार्टनर हैं तथा अन्य अरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। उन्हें शीघ्र ही गिरफतार कर लिया जाएगा।