{"_id":"668213580861782c53047703","slug":"a-5-year-old-boy-died-while-exploding-a-bomb-in-jabalpur-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: जीत के जश्न में बुझा एक घर का चिराग, बम फोड़ते पांच साल के बालक की मौत; जबलपुर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: जीत के जश्न में बुझा एक घर का चिराग, बम फोड़ते पांच साल के बालक की मौत; जबलपुर का मामला
Mon, 01 Jul 2024 07:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:54 AM IST
सार
Jabalpur: शहर के गोहलपुर में अपने घर के बाहर आतिशबाजी कर रहे एक 5 साल के बालक की स्टील का गिलास पेट में घुस जाने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
क्रिकेट वर्ल्ड कप टी-20 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के जश्न ने शहर के एक घर का चिराग बुझा दिया। ज्ञात हो कि बीती रात पूरे शहर में जश्न का माहौल था। बच्चों से लेकर बड़े भी जश्न के माहौल में डूबे हुए थे। इसी दौरान गोहलपुर में अपने घर के बाहर आतिशबाजी कर रहे एक 5 साल के बालक की स्टील का गिलास पेट में घुस जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गोहलपुर बस्ती निवासी 5 वर्षीय रुद्र ठाकुर नामक बालक अपने घर के बाहर आतिशबाजी कर रहा था। वह स्टील के गिलास के नीचे बम रख फोड़ रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बम के धमाके के साथ स्टील का गिलास बालक के पेट मेंं घुस गया और अतड़ियों को क्षति पहुंचाते हुए बाहर निकल गया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन हादसे के बाद अचेत हुए बालक को आनन-फानन में उपचार के लिए पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
