{"_id":"67d95b8e353482af210105e6","slug":"14-cattle-died-after-eating-linseed-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2736986-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: खेत में खड़ी अलसी खाने से 14 मवेशियों की मौत, अचानक बेहोश हो गए थे 25 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: खेत में खड़ी अलसी खाने से 14 मवेशियों की मौत, अचानक बेहोश हो गए थे 25 मवेशी
Wed, 19 Mar 2025 08:00 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:00 AM IST
सार
14 मवेशियों की मौत के बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खेत मालिक ने हाल ही में अलसी की फसल पर कीटनाशक छिड़कवाया था। जिससे अलसी जहरीली हो गई थी, उसे खाने से मवेशियों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मवेशियों का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले के कुंडम ब्लॉक के सतन झरई गांव में गत दिवस खेत में चरने गए मवेशी अचानक बेहोश होकर गिर गए। घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक व पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और उपचार के लिए वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया गया। हालांकि, उपचार के बाद भी 14 मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर में बनेगा एक नया औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल में आयुष्मान का नियंत्रण केंद्र
विज्ञापन
कुंडम थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव के अनुसार, सतन झरई गांव में मवेशियों का झुंड चरने के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ मवेशी एक खेत में घुस गए, जहां अलसी की फसल लगी हुई थी। अलसी खाने के बाद एक-एक कर मवेशी बेहोश होकर गिरने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर आर. पटेल सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वेटरनरी विभाग को सूचित कर डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने पहुंचकर मवेशियों का उपचार किया। चरने निकले झुंड में करीब 100 मवेशी थे, जिनमें से 25 से अधिक मवेशी बेहोश होकर गिर पड़े। इनमें से 14 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि बाकी को उपचार के बाद बचा लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मऊगंज की पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को हटाया, दिलीप कुमार सोनी को सौंपी कमान
कीटनाशक के कारण हुई घटना
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि खेत के मालिक ने हाल ही में अलसी की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करवाया था। कीटनाशक के असर से अलसी जहरीली हो गई थी, जिसे खाने के बाद मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशी गांव के अलग-अलग परिवारों के थे। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
