फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur university strike paralyzed its functioning

जबलपुर विश्वविद्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

Tue, 11 Dec 2012 01:06 PM IST
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
jabalpur university strike paralyzed its functioning

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) में कर्मचारियों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। उस पर अधिकारी भी अब हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे विश्वविद्यालय में कामकाज ठप होने और व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


विवि के कुलपति की असफलता के चलते विद्यार्थियों में पहले ही आक्रोश था। उसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल को यह दूसरा सप्ताह हो गया है। इससे विवि का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब हड़ताल के कारण रादुविवि की वर्तमान में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल होने से सोमवार को विश्वविद्यालय में कक्षाओं के ताले नहीं खुले और कोई काम नहीं हुआ। रादुविवि प्रशासन ने कर्मचारी हड़ताल के कारण परीक्षा केन्द्रों में पहले ही प्रश्न पत्र व परीक्षा कापियों का स्टॉक भेज दिया गया था। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल केन्द्रों में ही सुरक्षित रखने के निर्देश दे दिए थे। अब केन्द्रों में परीक्षा कापियों का स्टॉक खत्म हो रहा है और 7 तारीख से परीक्षा जारी रहने के कारण केन्द्रों के सामने अब उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सुरक्षित रख पाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पेंशनर्स को राज्य शासन के पेंशनर के समान सभी लाभ देने, विवि के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जबलपुर सहित राजय के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व रीवा विवि के कर्मचारी पिछले सोमवार से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। अगर यह हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो इसका नुकसान केवल विद्यार्थियों को उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed