फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Tractor mounted on neighbor and elder brother in minor dispute, neighbor's death, brother fighting to death in hospital

जबलपुर: मामूली विवाद में पड़ोसी व बड़े भाई पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, पड़ोसी की मौत, भाई अस्पताल में मौत से लड़ रहा

Sun, 06 Mar 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाली विवाद के कारण एक व्यक्ति ने पड़ोसी तथा बड़ो भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पड़ोसी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Jabalpur: Tractor mounted on neighbor and elder brother in minor dispute, neighbor's death, brother fighting to death in hospital
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में नाली विवाद के कारण एक व्यक्ति ने पड़ोसी तथा बड़ो भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पड़ोसी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अंभोरे के अनुसार ग्राम केवलारी निवासी 40 वर्षीय पवेन्द्र लोधी शराब का आदी है। उसके के साथ उसका बड़ा भाई लक्ष्मण रहता था। लक्ष्मण मूक-बधिर था। लक्ष्मण रविवार की सुबह लगभग 9 बजे पड़ोस में रहने वाले किशन के साथ पुलिया पर बैठा हुआ था। तभी गुस्से में पवेन्द्र ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

इस घटना में पड़ोसी किशन की मौत हो गई तथा लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मण को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि पवेन्द्र का नाली के विवाद पर पड़ोसी किशन से कई बार झगड़ा हुआ था, परंतु किसी की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई गई थी। पुलिस ने आरोपी के प्रकरण दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed