फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: The woman usurper was bullied, borrowed 50 thousand rupees and recovered 70 thousand, still demanding fifty thousand more, threatened to enter the house

जबलपुर: महिला सूदखोर की दबंगई, 50 हजार रुपये उधार देकर वसूल लिए 70 हजार, पचास हजार और मांग रही, घर में घुसकर दी धमकी

Sat, 22 Jan 2022 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

जबलपुर में महिला सूदखोर की दबंगई की खबर सामने आ रही है। एक महिला ने बेटे के इलाज के नाम पर पचास हजार रुपये उधार लिए थे। वह अब तक 70 हजार रुपये चुका भी चुकी है। पर महिला सूदखोर उसे पचास हजार रुपये और देने के लिए धमका रही है।

विज्ञापन
Jabalpur: The woman usurper was bullied, borrowed 50 thousand rupees and recovered 70 thousand, still demanding fifty thousand more, threatened to enter the house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में महिला सूदखोर की दबंगई की खबर सामने आ रही है। एक महिला ने बेटे के इलाज के नाम पर पचास हजार रुपये उधार लिए थे। वह अब तक 70 हजार रुपये चुका भी चुकी है। पर महिला सूदखोर उसे पचास हजार रुपये और देने के लिए धमका रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की सिंघई कॉलोनी की रहने वाली रोशनी उसरेठे ने बेटे के इलाज के लिए नीतू सेन से 50 हजार रुपये दस प्रतिशत मासिक ब्याज दर से उधार लिए थे। बेटे के इलाज के लिए उसने नीतू को साइन किए हुए खाली चेक और स्टांप भी दे दिया था। रोशनी धीरे-धीर नीतू को करीब 70 हजार रुपये दे चुकी है। लेकिन नीतू के गणित के हिसाब से पचास हजार रुपये का बकाया और निकल रहा है। 12 जनवरी को महिला सूदखोर और उसका भाई महिला के घर पहुंचे और रु़पये न मिलने पर उसे धमकाया। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से की। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को महिला सूदखोर और उसके भाई पर प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि नीतू ने उससे हस्ताक्षरित कोरे चेक लिए और स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए। रोशनी ने 50 हजार के एवज में उसे 70 हजार रुपये चुका दिए, लेकिन नीतू उससे 50 हजार रुपये और मांग रही थी। इतना ही नहीं नीतू ने स्टाम्प पर दो लाख रुपये की उधारी लिख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed