फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: The house was set on fire after killing Tau and Tai, the incident was done on suspicion of witchcraft, nephew arrested

जबलपुर: ताऊ व ताई की हत्या कर घर में लगा दी थी आग, जादू-टोने के शंका में दिया घटना को अंजाम, भतीजा गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 08:11 PM IST
सार

जबलपुर जिले ग्राम चौरई में ताऊ व ताई द्वारा जादू-टोना किए जाने के शंका में उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वृध्द दंपति की हत्या के बाद युवक ने उनकी झौपड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: The house was set on fire after killing Tau and Tai, the incident was done on suspicion of witchcraft, nephew arrested
जादू-टोना करने की आशंका में ताऊ-ताई की कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले ग्राम चौरई में ताऊ व ताई द्वारा जादू-टोना किए जाने के शंका में उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वृध्द दंपति की हत्या के बाद युवक ने उनकी झौपड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेन्द्र सिंह के अनुसार ग्राम चौरई स्थित खेत में सुमेर गौड उम्र 60 वर्ष तथा उसकी पत्नी सिया बाई रहती थी। वृध्द के दो पुत्र थे, जिसमें से एक सुसराल में रहता था और दूसरा बाहर काम करने गया हुआ था। गांव के अंदर बने घर में बहू शकुन रहती थी। दंपति खेत में मवेशियों को भी रखते थे। बहू शकुन ने 10 जनवरी की सुबह अपने मवेशियों को घूमते हुए देखा तो खेत चली गई। महिला ने देखा कि घास-फूस की बनी पूरी तरह जली हुई थी। उसके सास-ससुर के शव भी जले हुए अवस्था में थे।
विज्ञापन


मवेशी की रस्ती काटकर उन्हें खोला गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मृत्यु का कारण धारदार हथियार से हमला करना बताया गया था। ताऊ व ताई की मौत के बाद गांव में रहने वाला उसका भतीजा 27 वर्षीय दयाराम पिता कंधीलाल कुलस्ते गायब हो गया था। पड़ताल में ज्ञात हुआ कि मृतक का अपने भाई सुक्लू कुलस्ते एंव कंधीलाल कुलस्ते उर्फ गुड्डा से विवाद था। कंधीलाल के बेटे दयाराम के संबंध में जानकारी मिली की 9 व 10 जनवरी की दरम्यिानी रात मे गांव में ही था। पुलिस ने दयाराम को बरेला थानान्तर्गत ग्राम हिनौतिया से पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बड़े पिता सुमेरी एवं बड़ी मां सिया बाई जादू-टोना कर हमारे परिवार को परेशान करते थे। उसके भाई सीताराम ने इनके जादू-टोना के कारण लगभग 4-5 साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बड़े पिता सुमेरी ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर कब्जा भी कर लिया था। बड़े पिता उससे जहां मिलते उसे एवं उसके पिता को भला-बुरा कहकर गालियां देते थे। जब भी उसके बड़े पिता उसके सामने आते थे उसका शारीर कांपने लगता था। उसे लगता था कि उसके बड़े पिता ने उसके ऊपर जादू-टोना कर दिया है।


परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिस कारण वह अपनी बहन की शादी भी नहीं कर पा रहा था। जिसके कारण उसने बके से हमला कर दम्पति की हत्या कर घर में आग लगा दी। ताकि लोगों को लगे की दंपति की आग से जलने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने धारा 302 तथा 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed