फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Sister-in-law used to talk on phone, brother-in-law slit her throat over suspicion of character

जबलपुर: भाभी फोन पर बातें करती थी, चरित्र पर संदेह को लेकर देवर ने काट दिया गला

Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में देवर ने ही भाभी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला हनुमान ताल थाना क्षेत्र का है। 
 

विज्ञापन
Jabalpur: Sister-in-law used to talk on phone, brother-in-law slit her throat over suspicion of character
प्रेम संबंधों के चलते उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में देवर ने चरित्र को लेकर शंका की वजह से अपनी भाभी की हंसिये से गला काटकर हत्या कर दी। देवर को संदेह था कि उसकी भाभी का किसी और व्यक्ति से संबंध है। खून से लथपथ कपड़ों के साथ देवर खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को सारी सच्चाई बयां की। 
विज्ञापन

मामला जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुरुवार शाम भान तलैया निवासी राजा चक्रवर्ती, उम्र-28 साल, खून से लथपथ कपडों के साथ थाने आया। पुलिस को बताया कि उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर गई। वहां उसे एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की शिनाख्त रोशनी पति प्रदीप चक्रवर्ती, उम्र-34 साल, के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


भाई-भाभी के साथ रहता है हत्यारा
राजा चक्रवर्ती खुद अविवाहित है। वह भानतलैया निवासी भाई-भाभी के साथ रहता है। उसका भाई प्रदीप घरों में पुटटी का काम करता है। प्रदीप और रोशनी की शादी 16 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। भाभी रोजाना किसी से फोन पर बात करती थी। राजा ने भाभी को फोन पर बात करने से मना किया। यह बात भाई को बताने की धमकी भी दी थी। गुरुवार शाम भाभी किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसने विरोध किया तो भाभी ने कहा कि तुम्हारे भैया क्या कर लेंगे? इस पर उत्तेजित होकर राजा ने भाभी के गले पर हंसिये से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed