फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur on Alert as 40 Wild Elephants from Chhattisgarh Reach Bargi Forests for the First Time

जबलपुर: बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 19 Oct 2026 12:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर 40 जंगली हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ से पहली बार जबलपुर के बरगी वन क्षेत्र में पहुंचा है। हाथियों की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर 40 से अधिक वनकर्मियों की टीम तैनात की है।

विज्ञापन
Jabalpur on Alert as 40 Wild Elephants from Chhattisgarh Reach Bargi Forests for the First Time
हाथियों का झुंड

विस्तार

छत्तीसगढ़ से करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करके 40 जंगली हाथियों का एक झुंड पहली बार जबलपुर के बरगी वन क्षेत्र में पहुंच गया है। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बालाघाट के रास्ते पहुंचे हाथी
हाथियों के इस बड़े झुंड ने छत्तीसगढ़ से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह झुंड बालाघाट जिले के चूरापूड़ी से होते हुए नकटिया और परासिया क्षेत्रों को पार करके बरगी के जंगलों में पहुंचा है। वन अधिकारियों के अनुसार हाथियों के प्रतिदिन चलने की कोई निश्चित सीमा नहीं होती है। वे कभी दिनभर सफर करते हैं तो कभी 20 से 30 किलोमीटर ही चलते हैं। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि बरगी और आसपास के जंगलों में पर्याप्त हरियाली, पानी और भोजन की उपलब्धता हाथियों को आकर्षित कर रही है। रास्ते में खेतों से भोजन लेते हुए आगे बढ़ने के कारण उनकी गति धीमी रही। हालांकि हाथियों की खेतों में मौजूदगी की जानकारी मिली है लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुरैना: भाजपा नेता के बंद मकान से 45 हजार नकद समेत 4 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


24 घंटे सतर्क वन विभाग
बरगी में हाथियों की मौजूदगी के बाद जबलपुर वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने पड़ोसी सिवनी वन क्षेत्र को भी सूचित कर दिया है। हाथियों की तलाश और उन पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने 40 से अधिक वनकर्मियों की विशेष टीम तैनात की है। यह टीम 24 घंटे हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

ग्रामीणों को दी चेतावनी
वन विभाग का मुख्य उद्देश्य हाथियों को घने जंगल के भीतर ही रखना है, ताकि इन्सानों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति न बने। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने ग्रामीणों को घने जंगलों में न जाने की सलाह दी है। वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर ने बताया कि हाथियों के विचरण की कोई निश्चित सीमा नहीं होती। वर्तमान में टीम उनकी वास्तविक संख्या और आगे बढ़ने की दिशा का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed