फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Eight members of online cheating gang arrested, used to bluff to get money for lapsed insurance policy

जबलपुर: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने का देते थे झांसा

Wed, 22 Dec 2021 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

बालाघाट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गाजियाबाद से ठगी का काम संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा व उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Eight members of online cheating gang arrested, used to bluff to get money for lapsed insurance policy
cyber crime

विस्तार

बालाघाट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गाजियाबाद से ठगी का काम संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा व उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार मलाजखंड निवासी व्यक्ति ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनकी लेप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी की राशि दिलवाने के नाम पर उनके बैंक खाते की सम्पूर्ण जानकारी ली तथा ऑनलाइन माध्यम से 6 लाख 25 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ऑनलाइन ठगी का कारोबार गाजियाबाद से संचालित हो रहा है। बालाघाट पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से रैकेट का भंडाफोड करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद खुसरंग पिता मोहम्मद उर्फ़ कमरुल हसन (25 वर्ष) इंद्रापुरम-वसुंधरा जिला गाजियाबाद, जीतेन्द्र पिता रामलखन कुशवाहा (29 वर्ष) जिला गौतम बुद्धनगर उत्तरप्रदेश, रोहित उर्फ़ सहवारा पिता तुलसी राम आरव (29 वर्ष) आर्य नगर रोहतक हरियाणा, मुकेश पिता सोहन लाल सौरठ (28 वर्ष) ग्राम इंदौखा जिला नागौर राजस्थान, राहुल पिता सुभाष उपाध्याय (31 वर्ष) नोएडा वेस्ट जिला गौतमनगर नोएडा, लवकुश पिता देवेंद्र सिंह कुशवाह (21 वर्ष) जिला आगरा उत्तरप्रदेश, योगेंद्र पिता जैनेन्द राघव (25 वर्ष) दांदरी उत्तरप्रदेश व बाबू उर्फ़ कार्तिक पिता मेवाराम केवट (26 वर्ष) खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से लैपटॉप, कार्डलेस फोन, कीपैड तथा एंड्राइड मोबाइल फोन, स्विच-राउटर, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, कैमरा, डायरी आदि के साथ आठ लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने अन्य किन लोगों के साथ ठगी की है, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed