फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Driver absconded after ramming a car on a young man in Bilhari, horrifying accident caught in CCTV

Jabalpur: बिलहरी में युवक पर कार चढ़ाकर ड्राइवर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Mon, 20 Jun 2022 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 08:39 AM IST
सार

जबलपुर के बिलहरी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Jabalpur: Driver absconded after ramming a car on a young man in Bilhari, horrifying accident caught in CCTV
कार चालक ने युवक को कुचला, हादसे में मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के बिलहरी इलाके में एक कार ने सड़क पार करते युवक को रौंद दिया, हादसे में युवक की मौत हो गई है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक सड़क पार करता नजर आ रहा है, तभी राइट हैंड से कार तेजी से आती है और युवक को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। इस बीच युवक बचने की कोशिश करता है, लेकिन बच नहीं पाता।
विज्ञापन


युवक के सड़क पर गिरते ही कार का अगला और पिछला दोनों पहिए उसके ऊपर से गुजर जाते हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से तेजी से भाग निकल जाता है। हादसा शनिवार का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी गोराबाजार विजय परस्ते  के अनुसार मृतक का नाम संतोष है। वह बिलहरी का रहने वाला है, वीडियो के आधार पर कार चालक की तलाश जारी है। फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed