{"_id":"5f8d5ca68ebc3e9bdb0e374d","slug":"jabalpur-death-after-arrest-of-main-accused-in-kidnapping-and-killing-of-13-year-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौत
Mon, 19 Oct 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबलपुर से 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को जबलपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मोनू विश्वकर्मा (30) का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके कारण उसे जबलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान रविवार रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। जबलपुर से चार दिन पहले ट्रांसपोर्ट व्यापारी मुकेश लांबा के अपहृत बेटे आदित्य (13) का शव यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बिछुआ के समीप बरगी बांध नहर में रविवार सुबह मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या व अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों राहुल उर्फ मोनू विश्वकर्मा (30), मलय राव (25) एवं करण जग्गी (24) को रविवार को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी थी और उसमें से आठ लाख रूपये उन्हें अपहृत बच्चे के परिजनों ने दे भी दिए थे।
विज्ञापन
