फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: 4 youths from UP entered the house and looted 1 lakh rupees, neighbors caught 2 accused

जबलपुर: भेष बदलकर लूट की वारदात को अंजाम देने घर में घुसे हथियार बंद बदमाश, पड़ोसियों ने दबोचा

Fri, 11 Mar 2022 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 02:02 PM IST
सार

जबलपुर में एक घर में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए यूपी के बरेली के चार युवक भेष बदलकर पहुंचे। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jabalpur: 4 youths from UP entered the house and looted 1 lakh rupees, neighbors caught 2 accused
लूट की वारदात में शामिल आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में यूपी के बरेली जिले के 4 युवकों द्वारा एक घर में घुसकर लूट की वारदात का मामला सामने आया है, हालांकि आस पड़ोस के लोगों की बहादुरी के चलते चार में से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। वहीं, दो आरोपी रुपये लेकर भागने में कामयाब हो गए। लूट की वारदात में खास बात ये रही कि आरोपी भेष बदलकर लक्जरी गाड़ी से वारदात को अंजाम देने घर में घुसे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एमएलबी स्कूल के पास राजीव आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी ब्लॉक 16 में रहने वाले राजीव कुमार महावत के यहां कार में सवार होकर चार युवक पहुंचे। दरवाजा खोलते ही दो युवक घर के अंदर घुस गए। वहीं, दो युवक निगरानी के लिए घर के बाहर ही रुक गए। युवकों ने आपस में बातचीत करने के लिए वॉकी टॉकी रखा था।  
विज्ञापन


इसी दौरान राजीव कुमार का बेटा बाहर से घर आया तो आरोपियों ने उस पर कट्टा तान दिया और घर में रखे करीब 1 लाख रुपये पोटली में बांध कर बाहर खड़े अपने साथियों को फेंक कर दे दिए। घर से दोनों युवक भागने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान आसपास के लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाहर खड़े दो आरोपी भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में  पकड़े  गए आरोपियों ने अपना नाम जुबेर खान (उम्र 32 वर्ष) एवं सज्जाद अख्तर जैदी (उम्र 54 वर्ष) निवासी मण्डी रोड थाना कैट जिला बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। वहीं फरार आरोपियों के नाम शेरू उर्फ रिजवान एवं बाबू हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा, 5 कारतूस, 1 वॉकी-टॉकी, नगद 450 रुपये एवं 1 ताला तोड़ने की रॉड और भेष बदलने का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया से दिन के समय चोरी की वारदात संबंधित विभिन्न कार्यक्रम को देखकर उन्होंने यह योजना बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed