{"_id":"6284727b0bdbd960791aed15","slug":"jabalpur-11-members-of-chint-fund-company-arrested-rs-10-crore-recovered-police-engaged-in-search-of-three-absconding-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: चिटफंड कंपनी के 11 सदस्य गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामद, तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: चिटफंड कंपनी के 11 सदस्य गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामद, तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 18 May 2022 01:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 01:07 PM IST
सार
जबलपुर में चिटफंड कंपनी चलाने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपये की रकम भी जब्त की गई है। वहीं चिटफंड गिरोह के तीन सदस्य मौके से भागने में सफल हो गए पुलिस फिलहाल तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जबलपुर: चिटफंड गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के लांजी किरनापुर क्षेत्र चिटफंड कंपनी चलाने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपये की रकम भी जब्त की गई है। वहीं चिटफंड गिरोह के तीन सदस्य मौके से भागने में सफल हो गए पुलिस फिलहाल तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी कम समय में निवेश रकम दोगुनी कर करने का लालच देकर लोगों को ठगा करते थे। पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर तथा मुखबिरों के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी थी। टीम ने जांच में पाया कि आरोपी वैधानिक नियमों के बिना आमजनों को अल्प समय में निवेश की गयी राशि को दोगुना तथा तीन गुना करने का प्रलोभन देते हैं। यह कृत्य अनियमित जमा योजना प्रतिबद्ध अधिनियम 2019 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन था। उन्होंने प्रलोभन देकर कई लोगों से बड़ी राशि भी निवेश करवाई है। इस आधार पर अधिनियम की धारा 21(1), 21(2) के तहत लांजी में दो तथा किरनापुर थाने में एक अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर सोमेन्द्र कन्करायने (28 वर्ष), तामेश मंसुरे (28 वर्ष), राकेश मंसुरे (24 वर्ष), प्रदीप कन्करायने (23 वर्ष), हेमराज आमाडारे (36 वर्ष), ललित वैष्णव (19 वर्ष), राहुल बापुरे (28 वर्ष), रामचंद्र कालबेले (43 वर्ष), अजय तिड़के (38 वर्ष), शिवजित चिले (28 वर्ष), मनोज सोनेकर (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपये नगद, 16 मोबाइल तथा 3 वाहन बरामद किये गये है। तीन आरोपी फरार हैं,जिनकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर ने जनता से क्षेत्र में इस तरह अवैध व्यवसाय संचालित करने वाले दलालों उनके एजेंट और पैसा लेकर डबल करने वालों के प्रलोभन में न फंसने और ऐसे लोगों की शिकायत करने की अपील की है।
