फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   IT raid in Mandsaur, Complaint of benami property in the name of SI Samrath Sinam's father

Mandsaur: एसआई समरथ सिनम के पिता के नाम बेनामी संपत्ति की शिकायत, भोपाल आयकर की टीम ने की जांच

Fri, 22 Dec 2023 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाने पर पदस्थ एसआई समरथ सिनम के पिता सुखराम के नाम बेनामी संपत्ति की शिकायत हुई है। भोपाल से आयकर की टीम ने कई घंटे पूरे परिवार से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
IT raid in Mandsaur, Complaint of benami property in the name of SI Samrath Sinam's father
एसआई समरथ सिनम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल से आयकर विभाग का एक दल सुवासरा के ग्राम जाट का खेड़ा स्थित एसआई समरथ सिनम के फार्म हाउस पर पहुंचा। मंदसौर जिले के अफजलपुर थाने पर पदस्थ एसआई समरथ सिनम के पिता सुखराम के नाम बेनामी संपत्ति की शिकायत पर जांच करने टीम आई थी। आयकर टीम ने सुवासरा थाने पर सूचना दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह करीब 8 बजे पहुंचे टीम ने सिनम के पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू की। वहीं जमीन सहित अन्य दस्तावेज मंगवाए। शाम को समरथ सिनम को भी मौके पर बुलाया। देर रात तक इस मामले में आयकर का दल दस्तावेजों की जांच कर रहा था। अधिक्रत तौर पर इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि सिनम के पारिवारिक सदस्य द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी ने अपने स्तर पर जानकारी निकाली और फिर जांच के लिए पहुंचे हैं। इस कार्रवाई की चर्चा दिनभर मंदसौर पुलिस विभाग से लेकर भोपाल तक रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल से जांच करने के लिए दो वाहनों में करीब आठ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी आए। इनके द्वारा मंदसौर पुलिस से भी फोर्स लिया है। इस बारे में क्षेत्रिय आयकर विभाग के कार्यालय में भी किसी को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई है। एसआई समरथ सिनम करीब 15 वर्षों से अधिक समय से रतलाम रेंज में ही नौकरी कर रहे हैं। इसमें अधिकांश नौकरी सिनम की मंदसौर में रही है। वर्तमान में भी एसआई समरथ सिनम जिले के अफजलपुर थाने में पदस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस के फर्जी केस से चर्चा में आए थे सिनम
अफजलपुर थाने में पदस्थ एसआई समरथ सिनम नीमच जिले के सिंगोली थाना प्रभारी भी रहे हैं और वे 2019 में एनडीपीएस के फर्जी केस को लेकर चर्चा में रहे थे। इस साल सितंबर में ही नीमच जिले की जावद कोर्ट ने उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर फरियादी को प्रतिकर भुगतान के आदेश दिए थे। अफजलपुर थाने में रहते सिनम का भाजपा नेता डॉ. लालबहादुर गुप्ता से भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विषय को लेकर कथित विवाद हुआ था और 15 सितंबर को मंदसौर के बीजेपी कार्यालय जाकर गुप्ता ने सिनम के खिलाफ मौन धरना भी दिया था। मामले आयकर विभाग की जांच को लेकर एसआई सिनम से मोबाइल पर पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने दोनों बार कॉल रिसीव नहीं किया।


ऑपरेशन को भोपाल की टीम लीड कर रही : पीआरओ
आयकर विभाग के भोपाल दफ्तर के पीआरओ अजीतकुमार पिल्लई ने कहा ऑपरेशन को भोपाल की टीम लीड कर रही है, जांच पूरी होने के बाद लोकल इनपुट स्थानीय अधिकारी से मिल जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed