फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   International Women's Day: Naini Bai, a woman farmer of Vidisha, changed her fortune, earning profit by doing modern farming

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: विदिशा की महिला किसान नैनीबाई ने बदली तकदीर, आधुनिक खेती कर कमा रहीं मुनाफा

Tue, 08 Mar 2022 11:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 11:51 AM IST
सार

विदिशा जिले के ग्राम लटेरी की महिला किसान नैनीबाई ने कुछ ही समय में आधुनिक खेती कर खेती को लाभ का धंधा बना लिया है। अब वे हाइब्रिड बीजों की मदद से कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रही हैं।

विज्ञापन
International Women's Day: Naini Bai, a woman farmer of Vidisha, changed her fortune, earning profit by doing modern farming
अपने परिवार के साथ नैनीबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा जिले के लटेरी गांव की नैनीबाई उन तमाम किसानों के लिए एक प्रेरणा हैं जो बदलते वक्त में भी परंपरागत खेती कर मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं। नैनीबाई ने परंपरागत खेती की जगह आधुनिक खेती को चुना और केवल 20 ग्राम हाइब्रिज बीज से 32 हजार रुपये का मुनाफा कमाया है। पंरपरागत खेती से उन्हें कभी इतना मुनाफा नहीं हुआ। लेकिन आधुनिक खेती के जरिए उन्होंने खेती को लाभ का धंधा बना लिया।
विज्ञापन


नैनीबाई ने बताया कि वह अपनी दो हेक्टेयर भूमि पर पहले परंपरागत खेती में अपने पति का सहयोग किया करती थीं, लेकिन उसमें कोई मुनाफा नहीं होता था। कुछ समय पहले जब उन्होंने आधुनिक खेती के बारे में सुना और इसके फायदे के बारे में जाना तो उन्होंने भी आधुनिक खेती करने की ठानी।
विज्ञापन


आधुनिक खेती के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से हाईब्रिड सब्जियों के उत्पादन व उसकी खेती के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे बाजार से हाईब्रिड टमाटर के 20 ग्राम बीज खरीदकर लाईं। उन्होंने रोपा लगाकर पौधे लाईन से लगाए, उनको सहारा देने के लिए बांस की लाईन लगाकर सुतली से पौधों को सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीबाई ने बताया कि कुछ समय बाद ही उन्हें हाईब्रिड टमाटर की खेती से अच्छा खासा मुनाफा हुआ। उन्होंने करीब 32 हजार रुपये तक का मुनाफा हासिल किया, जबकि परंपरागत खेती में उन्हें इतना लाभ प्राप्त नहीं होता था। उन्होंने दूसरे किसानों को भी आधुनिक खेती करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed