फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Intensive investigation campaign conducted on Maharashtra border

MP News: महाराष्ट्र बार्डर पर चलाया गया सघन जांच अभियान, अलग-अलग लोगों से जब्त किये गए लाखों रुपये

Tue, 19 Mar 2024 10:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

MP News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान प्रदेश में आने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पांढुर्णा के थाना लोधी खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत नाका सतनूर से अलग-अलग व्यक्ति से कुल 18 लाख 5790 रुपए की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन
Intensive investigation campaign conducted on Maharashtra border
महाराष्ट्र बार्डर पर चलाया गया सघन जांच अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्वक कराए जाने हेतु अंतर्राज्यीय सीमा पर लगे चेकिंग दल ने एमपी में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए पांढुर्णा के थाना लोधी खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत नाका सतनूर से अलग-अलग व्यक्ति से कुल 18 लाख 5790 रुपए की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन


जवाब संतोषप्रद न मिलने पर रुपये जब्त किए
जांच दल ने बताया कि थाना क्षेत्र सतनुर एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर लगे चेक पोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान 18 मार्च को लोधीखेड़ा पुलिस एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 28 सीबी 8493 में सवार विनय पिता विमलचंद जैन 53 वर्ष निवासी गोलगंज जिला छिंदवाड़ा से 3 लाख एवं मनीष पिता पवन जैन (40) निवासी राजनगर छिंदवाड़ा से 5 लाख 5790 रुपए एवं सुमित पिता घसीलाल जैन 35 साल निवासी गुलबरा छिंदवाड़ा से दस लाख रुपए मिले। जहां तीनों ही चार पहिया सवारों से रुपयों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन तीनों के ही जवाब संतोषप्रद न मिलने पर उन्हें जब्त करते हुये मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कलेक्टर व एसपी ने किया एसएसटी बैरियर का निरीक्षण
पांढुर्णा जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा ने देर शाम पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर बने चेक पोस्ट में तैनात स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) बेरियर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी चेकपोस्ट पर तैनात टीमों से बॉर्डर पर निगरानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित फार्मेट में जांच की पूरी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed