फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Inspection of Bhopal e-Sanjeevini Clinic: Minister said that half the disease is cured only by speaking well of the doctor-sister

भोपाल ई-संजीविनी क्लीनिक का निरीक्षण: मंत्री बोले डॉक्टर-सिस्टर के अच्छा बोलने से ही आधी बीमारी ठीक हो जाती है

Wed, 11 May 2022 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 May 2022 07:46 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को भोपाल में ई-संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री बोले डॉक्टर और सिस्टर के अच्छा बोलने से आधी बीमारी ठीक हो जाती है।

विज्ञापन
Inspection of Bhopal e-Sanjeevini Clinic: Minister said that half the disease is cured only by speaking well of the doctor-sister
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ई-संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को भोपाल में ई-संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री बोले डॉक्टर और सिस्टर के अच्छा बोलने से आधी बीमारी ठीक हो जाती है।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने रोशनपुरा, गिन्नौरी और बरखेड़ी स्थित ई-संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां पर इलाज कराने आए मरीजों से मंत्री ने क्लीनिक की सुविधा को लेकर जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री को क्लीनिक पर उपस्थिति डॉक्टरों ने बताया कि क्लीनिक में 120 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं, जो मरीजों को नि:शुल्क दी जाती है। क्लीनिक पर 34 प्रकार की जांचें भी की जाती हैं। मरीजों के क्लीनिक में पंजीयन से लेकर जांच, प्रिस्क्रिप्शन और मेडिसिन वितरण आदि की सम्पूर्ण जानकारी कम्प्यूटर से पोर्टल पर दर्ज की जाती है। यह पूरी डिजिटल प्रक्रिया है। ई-संजीवनी क्लीनिक पर हब एवं स्पोक मॉडल के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने क्लीनिक पर उपलब्ध दवाईयों का मिलान भी कराया। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लीनिक में उपलब्ध दवा और जांच की जानकारी बाहर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने मरीजों के प्रतीक्षा कक्ष पर बोर्ड लगाने के लिए कहां, जिससे क्लीनिक आने वाले लोगों को सुविधा के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को मॉनीटरिंग सिस्टम को और बेहतर करने के लिए कहा, जिससे क्लीनिक पर आने वाली जनता को बेहतर सुविधा सुनिश्चित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed