फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Insects were crawling on Bengali sweets in devas madhya pradesh, officers were shocked to see, got angry and destroyed it

मध्यप्रदेश: देवास में सेहत से खिलवाड़, बंगाली मिठाई में रेंग रहे थे कीड़े, अफसरों ने करवाई नष्ट

Mon, 25 Oct 2021 09:55 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

अधिकारियों ने नाराजगी जताई और मौके पर ही मिठाई नष्ट करवाई। तहसीलदार तोमर ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Insects were crawling on Bengali sweets in devas madhya pradesh, officers were shocked to see, got angry and destroyed it
देवास मिठाई दुकान पर जांच। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्योहारों का सीजन चल रहा है। दीपावली आने वाली है और लोग तैयारी में जुट गए हैं। मीठे से मेहमानों की आवभगत की जाती है लेकिन जरा संभलकर। मीठा खाने के शौक में गड़बड़ न हो जाए। जो खबर हम आपको बता रहे हैं उसे पढक़र आपको लगेगा कि मीठे के नाम पर क्या बिक रहा है।
विज्ञापन


खबर मध्यप्रदेश के देवास से है। यहां त्योहारी सीजन से पहले प्रशासन की टीम मावा-मिठाई व नमकीन दुकानों की चेकिंग कर रही है। हर बार शिकायत मिलती है कि मिलावटी व खराब गुणवत्ता की सामग्री लोगों को बेची जाती है, इसके चलते प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। सोमवार को जब राजस्व विभाग की टीम एक दुकान पर  पहुंची तो चौंक गई। यहां बंगाली मिठाई में कीड़े रेंग रहे थे। अधिकारियों ने देखा तो इसे नष्ट करवाई और सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
तहसीलदार पूनम तोमर सहित खाद्य विभाग का अमला चेेकिंग के लिए गया था। नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी  स्वीट्स से बंगाली मिठाई, हरी परत वाली मिठाई व अन्य मिठाई के सैंपल लेकर भोपाल जांच के लिए भेजे। टीम जब चेकिंग कर रही थी तो बंगाली मिठाई पर नजर पड़ी। इसे देखकर टीम चौंक गई क्योंकि इस बंगाली मिठाई में कीड़े थे। अधिकारियों ने नाराजगी जताई और मौके पर ही मिठाई नष्ट करवाई। तहसीलदार तोमर ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed