फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Initiative of Sehore Police: Police has taken eight resolutions to make Sehore crime free, feedback will be taken from the public on services

सीहोर पुलिस की पहल: अपराध मुक्त सीहोर बनाने पुलिस ने लिए आठ संकल्प, सेवाओं पर जनता से लिया जाएगा फीडबैक

Sun, 02 Jan 2022 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

जिले को अपराध मुक्त बनाने की मंशा से नए साल से पुलिस नवाचार कर रही है। एसपी मयंक अवस्थी की पहल पर 'अपराध मुक्त-सीहोर हमारा’ स्लोगन के साथ पुलिस आठ संकल्पों के साथ अपना काम करेगी। प्रत्येक थाने में रजिस्टर रख पुलिस सेवाओं का जनता से फीडबैक भी लेगी। 

विज्ञापन
Initiative of Sehore Police: Police has taken eight resolutions to make Sehore crime free, feedback will be taken from the public on services
Sehore: एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस के नए संकल्पों की जानकारी दी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले को अपराध मुक्त बनाने की मंशा से नए साल से पुलिस नवाचार कर रही है। एसपी मयंक अवस्थी की पहल पर 'अपराध मुक्त-सीहोर हमारा’ स्लोगन के साथ पुलिस आठ संकल्पों के साथ अपना काम करेगी। पुलिस प्रत्येक थाने में आगंतुक रजिस्टर के माध्यम से पुलिस सेवाओं का जनता से फीडबैक भी लेगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि नूतन वर्ष 2022 में अपराध मुक्त सीहोर के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। इसके साथ ही अनोखी पहल से अपराधों पर लगाम भी लगाई जाएगी। जिले में बढ़ रहे साइबर क्राइम सहित अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी मंयक अवस्थी ने आठ संकल्पों के साथ लोगों के बीच पहुंचने की अपनी योजना के संबंध में जानकारी दी। सिलसिलेवार जानते हैं सीहोर पुलिस के आठों संकल्प को।
विज्ञापन


पहला संकल्प: वर्तमान में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। अब प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के आवेदकों की समस्या का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा संकल्प: जिला पुलिस का दूसरा संकल्प है थाने में एफआईआर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को कम से कम समय में पूर्ण करना। जिससे समय पर पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा मिल सके।

तीसरा संकल्प: जिले में सायबर फ्रॉड के मामलों को लेकर पुलिस नए साल में ‘ओटीपी नहीं बताएंगे’ स्लोगन के साथ लोगों के बीच पहुंचेगी। जिससे लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से बच सकें। ज्ञात रहे कि जिले में वर्ष २०२१ में सायबर फ्रॉड के 176 मामले आए थे, जिसमें बदमाशों ने 97 लाख रुपए की मोटी रकम की ठगी लोगों के साथ की थी।

चौथा संकल्प: पुलिस के चौथा संकल्प 24 घंटे में संपत्ति संबंधी अपराध और वाहन चोरी में आवश्यक रूप से एफआईआर दर्ज करना है। ई-एफआईआर के तहत 15 लाख रुपये से कम का कोई वाहन चोरी हुआ है या एक लाख तक की सामान्य चोरी हुई है तो ऐसे मामलों में आप ई—एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप नागरिक पोर्टल के माध्यम से ई-एफआइआर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

पांचवां संकल्प: पांचवें संकल्प के रूप में जिले की पुलिस प्रत्येक थाने में आगंतुक रजिस्टर के माध्यम से पुलिस सेवाओं का जनता से फीडबैक लेंगे। पुलिस जानेगी कि आम जनता के बीच पुलिस के छवि कैसी और उसमें क्या सुधार होना चाहिए।

छठा संकल्प: छठे संकल्प में आवेदकों को जांच के निष्कर्ष से 7 दिन में अनिवार्य रूप से अवगत कराना शामिल है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि दर्ज रिपोर्टों में पुलिस ने क्या कार्रवाई की। इसे आवेदकों को अवगत कराया जाएगा।

सातवां संकल्प: जिले की पुलिस नशा मुक्त सीहोर बनाने के लिए भी अभियान छेड़ेगी। पुलिस बताएगी कि नशे की लत लोगों को गलत दिशा में भटका देती है और जीवन पूरी तरह से नर्क बन जाता है। लोगों को नशे से तौबा करने पुलिस लोगों के बीच सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएगी।


आठवां संकल्प: पुलिस का आठवां संकल्प वरिष्ठ अफसरों के नंबर लोगों तक आसानी से पहुंचाने का है, ताकि अपराधों की सूचना त्वरित मिल सके और उस पर अंकुश लगाया सके। इसके लिए सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी, एसडीओपी, सीएसपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर का प्रचार-प्रसार एवं त्वरित रिस्पांस प्रदान करना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed