फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Initiative of 'Lady Singham' of Madhya Pradesh, dance on song to increase team's enthusiasm, video goes viral

मध्यप्रदेश की 'लेडी सिंघम' की पहल, टीम का जोश बढ़ाने के लिए गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

Sat, 02 May 2020 06:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Initiative of 'Lady Singham' of Madhya Pradesh, dance on song to increase team's enthusiasm, video goes viral
नेहा पच्चिसीया - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में इस समय स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा हो, लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करना हो, लॉकडाउन के नियमों की देखरेख हो, जरूरतमंदों के लिए भोजन एकत्र करने और वितरित करने से लेकर, प्रवासियों को आश्रय देने तक पुलिस लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें कोरोना योद्धा कहा है। यही कारण है कि भारत भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनी टीम का मनोबल लगातार बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के गुना कोतवाली में, डीएसपी नेहा पच्चिसीया का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉर्डर फिल्म के 'संदेशे आते हैं' गाने पर नेहा पच्चिसीया डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि नेहा पच्चिसीया अपने क्षेत्र में लेडी सिंघम नाम से भी पहचानी जाती हैं। नेहा अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए इस वीडियो में डांस कर रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल जब नेहा गुना पहुंची तो उन्होंने कुछ सिपाहियों के मायूस चेहरे देखे, जिसके बाद उन्होंने सिपाहियों ने उनकी समस्या पूछी। इसके बाद सभी सुरक्षाकर्मियों ने अपनी-अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दी। नेहा ने सबकी परेशानी सुनी और अलग से उन्हें डायरी में नोट किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने सबसे बात की और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा को समझ आ गया कि ये लोग लगातार कई घंटे काम करने के कारण निराश हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पूछा कि कौन अच्छा गा सकता है या डांस कर सकता है। जब सामने से कोई नहीं आया तो वह खुद ही कैंपस में डांस करने लगी। यह देखते ही टीआई अवनीत शर्मा ने भी अपनी टीम में जोश भरने के लिए डांस करना शुरू कर दिया। इसके बाद तो जैसे कोतवाली का नजारा ही बदल गया। यहां करीब एक घंटे तक सभी लोगों ने डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed