फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth doing stunts near Choral Dam near Indore, car drowned in river

Indore: इंदौर के समीप चोरल डैम के पास स्टंट कर रहे थे युवक, नदी में डूब गई कार

Wed, 16 Aug 2023 10:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Aug 2023 10:58 AM IST
सार

चोरल डैम पिकनिक स्पाॅट पर इंदौर के चार युवक गए थे। उन्होंने के काफी पास कार खड़ी कर दी। इसके बाद वे स्टंट कर वीडियो से शूटिंग कर रहे थे। इस बीच कार गहरे पानी में समाने लगी। कार में सवार युवक बाहर निकल गए, लेकिन उनकी कार डूब गई। 

विज्ञापन
Youth doing stunts near Choral Dam near Indore, car drowned in river
नदी में डूबी कार - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप चोरल डैम पर स्वंतत्रता दिवस पर काफी लोग पिकनिक मनाने गए थे। यहां चार युवक थार कार से आए थे। वे डैम के पास गाड़ी से स्टंट कर रहे थे और  वीडियो शूट कर रहे थे, तभी अचानक कार नदी में डूबने लगी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार को दूसरे वाहन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

चोरल डैम पिकनिक स्पाॅट पर इंदौर के चार युवक गए थे। उन्होंने के काफी पास कार खड़ी कर दी। इसके बाद वे स्टंट कर वीडियो से शूटिंग कर रहे थे। इस बीच कार गहरे पानी में समाने लगी। कार में सवार युवक बाहर निकल गए, लेकिन उनकी कार डूब गई। सिर्फ छत वाला हिस्सा ही नजर आ रहा था। वहां पर अन्य लोग भी पिकनिक मनाने पहुंचे थे। कुछ युवक नदी में उतरे और कार निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन

कुछ युवकों ने कार में धक्का लगाकर निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं निकल सकी। इसके बाद एक अन्य वाहन में रस्सी बांध कर नदी में डूबी कार को निकाला गया। नदी में आधे घंटे तक कार डूबी रही। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। नदी में डूबी कार को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई थी। कुछ लोग डूबी कार के वीडियो भी निकाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed