फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Women girls children safety Helpline Number Police Mobile App

Women safety: पांच Helpline Number और दो Police Mobile App, महिलाओं और छात्राओं को इनकी जानकारी जानना जरूरी

Fri, 22 Sep 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 22 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

स्वयं सिद्धा अभियान के तहत इंदौर पुलिस की टीम पहुंची महिला आईटीआई कॉलेज में, छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीकों के साथ ही, पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स Helpline Number से भी कराया अवगत।

विज्ञापन
Women girls children safety Helpline Number Police Mobile App
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर भी वितरित किए गए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रियंका डुडवे ने इसके लिए स्वयं सिद्धा अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकार, उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनकी सुरक्षा हेतु जानकारी दी जाती है। इसी उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा ) अपूर्वा किलेदार, टीम के साथ आईटीआई महिला कॉलेज में पहुंची।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त एवं टीम ने  छात्राओं को महिला अपराधों एवं उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रावधानों आदि के बारे में जागरूक किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही किसी विकट परिस्थिति में वह अपनी सुरक्षा किस प्रकार करें इसको लेकर एक्सपर्टस द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन


याद रखें जरूरी नंबर Helpline Number
महिला हेल्पलाइन 1090
पुलिस हेल्पलाइन 100/112
साइबर हेल्पलाइन 1930
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
राष्ट्रीय महिला आयोग नंबर 7827170170

मोबाइल में रखें यह दो ऐप
1. पुलिस मोबाइल ऐप
2. सिटीजन कॉप ऐप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed