फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman murdered husband along with lover in Indore

Indore Crime: पहले दो पत्नियां छोड़ गईं, फिर तीसरी ने परेशान होकर आशिक संग पति की हत्या कर दी, दोनों गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 10:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को खाली प्लाट में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने अब इस मामले में महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman murdered husband along with lover in Indore
नेहा और मृतक देवेंद्र का भांजा विक्की - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर जिले में बोरे में बंद मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने बताया, वो मृतक की तीसरी पत्नी है। इससे पहले पति की हरकतों से तंग आकर दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। 15 साल छोटी तीसरी पत्नी ने भी प्रताड़ना से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


बता दें, मृतक देवेंद्र अग्रवाल की तीसरी पत्नी नेहा उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की रहने वाली है। साल 2011 में रवि ठाकुर से शादी हुई थी। रवि कुछ महीने के बाद उसे लेकर इंदौर आ गया। वह हेल्पर का काम करता था। साल 2013 में सरिए से भरे ट्रक से हादसा हुआ, जिसमें पति रवि और ड्राइवर की मौत हो गई। इस दौरान नेहा की एक साल की बेटी थी। पति की मौत के बाद नेहा अपने माता-पिता के पास भवानी नगर में रहने लगी। यहां वह सिलाई का काम करती थी।
विज्ञापन


मृतक नेहा के गांव का था...
मृतक देवेंद्र नेहा के ही गांव का रहने वाला था। नेहा के पिता उसे पहचानते थे। उन्हें यह भी पता था कि देवेंद्र की दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। उसकी उम्र उस समय 36 साल के लगभग थी। वो नेहा से 15 साल बड़ा था। माता-पिता ने नेहा की शादी उससे करा दी। एक साल तक तो देवेंद्र ने नेहा को अच्छे से रखा। लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा। बात-बात पर विवाद करता और पीटता था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उसने नेहा के साथ कई बार मारपीट की। बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। परेशान होकर नेहा माता-पिता के पास आ गई। यहां आकर भी देवेंद्र विवाद करने लगा। तंग आकर माता-पिता ने नेहा को अलग रहने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भांजे से महिला को हुआ प्यार...
देवेंद्र का भांजा विक्की घर के पास ही रहता था। विक्की ने नेहा के साथ रहने की इच्छा जताई और कहा कि दोनों नौकरी कर बच्चों को भी पाल लेंगे। नेहा विक्की के पास रहने चली गई। देवेंद्र को पता चला तो वह नेहा के घर आकर विक्की को जान से मारने की धमकी देने लगा।

12 सितंबर को देवेंद्र घर के बाहर पहुंचा और नेहा के साथ मारपीट करने लगा। यह देख विक्की ने गुस्से में देवेंद्र को घर में खींच लाया। यहां उसने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पति की हत्या कर नेहा काफी देर तक रोती रही। इसके बाद विक्की और नेहा ने शव को बोरे में बंद कर स्कीम नंबर 155 में फेंक दिया।

एरोड्रम इलाके में 12 सितंबर की सुबह पुलिस को स्कीम नंबर 155 के खाली प्लाट में लाश पड़ी होने की सूचना मिली। लाश सफेद बोरे में बंद थी। पुलिस ने बोरा खोला तो लाश के हाथ और पैर कपड़े की करतन से बंधे थे। कतरन देखकर अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि हत्या वाली जगह या मृतक दोनों में से किसी न किसी का सिलाई के काम से कनेक्शन है।


बड़े भाई ने मृतक की पहचान की...
सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल होने के बाद उसके बड़े भाई आत्माराम ने पहचान पप्पू उर्फ देवेंद्र पुत्र मुन्ना लाल अग्रवाल के रूप में की। आत्माराम ने सबसे पहले पप्पू की पत्नी नेहा और भांजे विक्की पर आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। जब पुलिस इनके घर पहुंची तो दोनों फरार मिले। लेकिन बाद में रिश्तेदार के यहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed