{"_id":"64dfa6b9951c3a6a430bc187","slug":"woman-jumps-in-front-of-train-with-two-children-all-three-die-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत, पटरियों पर चलकर जंगल तक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत, पटरियों पर चलकर जंगल तक गई
Fri, 18 Aug 2023 10:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:43 PM IST
सार
इंदौर के पास गौतमपुरा में दर्दनाक घटना हुई। एक महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। वह स्टेशन पर बैठी थी तब भी कुछ लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की थी लेकिन उसने किसी से कोई बात नहीं की थी।
विज्ञापन
File Photo Train Accident
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इंदौर के पास गौतमपुरा में हुई इस दर्दनाक घटना को जिसने भी देखा वह सिहर उठा। तीनों के शव पहले देपालपुर अस्पताल भेजे गए फिर यहां से शवों को इंदौर एमवाय पीएम के लिए भेजा गया है। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक घटना ओसरा रेलवे स्टेशन की है। यहां गुरुवार रात एक महिला ने ट्रेन के आगे दोनों बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओसरा रेलवे स्टेशन पर 35 साल की एक महिला अपनी 10 साल की बेटी और 7 साल के बेटे के साथ पहुंची थी। वह रात में बहुत देर तक स्टेशन पर बैठी रही। उसे बच्चों के साथ अकेला बैठा देख कई लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की। पुलिस के अनुसार उसने किसी से कोई बात नहीं की। बाद में वह पटरियों से होती हुई जंगल तक पहुंच गई। यहां जैसे ही ट्रेन आई उसने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
सुरक्षाकर्मियों का नहीं गया ध्यान
रेलवे स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों का भी इस ओर ध्यान नहीं गया। महिला बच्चों को लेकर पटरियों से होते हुए अंधेरे में जंगल की ओर चली गई। उस वक्त किसी को इस बात का ध्यान नहीं आया। जब महिला बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई तक घटना का पता चला।