फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman crushed to death while taking car reversal

Indore Crime: कार रिवर्स करते समय महिला को कुचला, पांच फीट तक घसीटा, हो गई मौत

Thu, 17 Nov 2022 07:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Nov 2022 07:37 AM IST
सार

रिवर्स आ  रही कार की टक्कर से श्वेता के सिर और पीठ पर गहरी चोट आई थी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक दीवार में घुस गई।

विज्ञापन
Indore News Woman crushed to death while taking car reversal
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक महिला की रिवर्स कार ने जान ले ली। रिवर्स कार की गति भी इतनी ज्यादा थी कि महिला को कार चालक ने कुचला और करीब पांच फीट तक घसीटा। कार एक शिक्षक चला रहे थे। इस हादसे के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। यहां निवास करने वाली श्वेता रौनक तंवर घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। वह अपने पिता से मिलने जा रही थी। तभी एक काले रंग की कार रिवर्स में आई और श्वेता को टक्कर मार दी। इसके बाद श्वेता सड़क पर गिर पड़ी और कार के पहिए उसके उपर से गुजर गए। कार कालोनी में ही रहने वाले शिक्षक बीएल सोलंकी चला रहे थे। वे कार चलना सीख रहे थे। कार की टक्कर से श्वेता के सिर और पीठ पर गहरी चोट आई थी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक दीवार में घुस गई।

विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास खड़े लोग दौड़े और श्वेता को उठाकर सुखलिया ग्राम क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद वह कोमा मे चली गई और बुधवार को महिला की जान चली गई। डाक्टरों का कहना है कि कार की टक्कर से सिर व शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हो गए थे, जो महिला की मौत की वजह बने। हीरानगर पुलिस ने कार चालक बीएल सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed