Indore: महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
कमरे के भीतर पंखे से भारती का शव लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइट नोट नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या क्यों की। इसकी वजह पुलिस को पता नहीं चली। महिला के विवाह को 12 साल हो चुके थे। महिला के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र के शिवपार्वती नगर निवासी भारती पति दीपक सोलंकी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक भारती ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तुड़वाया। कमरे के भीतर पंखे से भारती का शव लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस ने महिला का मोबाईल भी जब्त कर लिया है। अब उसकी भी जांच की जाएगी।
12 साल हो चुके थे शादी को
भारती का विवाह १२ साल पहले दीपक सोलंकी के साथ हुआ था। पति एक निजी कंपनी में आपरेटर है। पुलिस ने उसके भी बयान लिए,लेकिन आत्महत्या की कोई वजह पता नहीं चली।
पार्षद समर्थक पर हमला
द्वारकापुरी क्षेत्र में भाजपा से जुड़े दो गुटों में विवाद हो गया और एक-दूसरे पर हमला भी कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर काफी हंगामा भी किया। वार्ड ८५ के पार्षद राकेश जैन के समर्थक सूरज ने बताया कि उन पर पार्षद शानू शर्मा के समर्थकों ने हमला कर दिया। सूरज ने कहा कि वे घर के बाहर खड़े थे और कार टकराने की बात पर विवाद हो गया। सूरज शिकायत करने द्वारकापुरी थाने पहुंचे तो उन पर आटो रिक्शा से आए एक बदमाश ने फालिए से हमला कर दिया। थाने के बाहर खड़े दो पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ा।
