फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   wo decades were spent in the second site, the third was found in a week, Sirpur pond is also now Ramsar site

Indore News:  दूसरी साइट में लगे थे दो दशक, तीसरी तो एक हफ्ते में ही मिल गई, सिरपुर तालाब भी अब रामसर साइट

Thu, 04 Aug 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 02:15 PM IST
सार

इंदौर का सिरपुर तालाब भी अब रामसर साइट्स में शामिल हो गया है। इसे मिलाकर अब मध्यप्रदेश में तीन रामसर साइट्स हो गई हैं। 

विज्ञापन
wo decades were spent in the second site, the third was found in a week, Sirpur pond is also now Ramsar site
इंदौर का सिरपुर तालाब भी अब रामसर साइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के लिए खुशखबरी है। इंदौर का सिरपुर तालाब भी अब रामसर साइट घोषित किया गया है। देश के 10 वेटलैंड्स को रामसर साइट्स में शामिल किया गया है। इनमें इंदौर का सिरपुर तालाब भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इंदौर के सिरपुर तालाब को यह टैग दिया है। इसे मिलाकर अब मध्य प्रदेश में तीन रामसर साइट्स हो चुकी हैं। देशभर में करीब 64 साइट्स को अब तक रामसर साइट के तौर पर घोषित किया गया है। दो दशक पहले राजधानी भोपाल की बड़ी झील को रामसर साइट घोषित किया गया था। पिछले हफ्ते शिवपुरी जिले की साख्य सागर झील को भी रामसर साइट का टैग मिला था। सिरपुर तालाब प्रदेश का तीसरा वेटलैंड है, जिसे अब रामसर साइट का दर्जा मिला है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मां अहिल्याबाई की पवित्र नगरी इंदौर के मुकुट में एक और सुंदर रत्न है। अनूठी संस्कृति विकास एवं स्वच्छता के आयामों में प्रकृति के संरक्षण का भी एक सुंदर अध्याय जुड़ गया है। वहीं, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट किया, एक हफ्ते में मध्यप्रदेश को पर्यावरण के क्षेत्र में दूसरी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। साख्य सागर तालाब के बाद अब इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्राप्त हुआ है। अब मध्य प्रदेश में तीन रामसर साइट हो गई है। इसी के साथ पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है रामसर साइट्स?
देश के 10 और वेटलैंड्स को रामसर साइट के रूप में मनोनीत करने के बाद अब देश भर में रामसर साइट्स की संख्या 64 हो गई है। रामसर साइट्स का उद्देश्य आद्रभूमियों का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विकसित करना, और इसे सुरक्षित रखना है। रामसर साइट्स वेटलैंड्स वह होती है, जिनका अंतरराष्ट्रीय महत्व होता है। रामसर ईरान में स्थित वह स्थान है, जहां 1971 में अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed