Indore: तेंदुआ नहीं जंगली बिल्ला घुसा था कालोनी में, वन विभाग को मिले पगमार्क
गुरुवार को फिर टीम ने टाउनशिप में जगह-जगह तलाश शुरू की। एक जगह पंजों के निशान मिले। उसके आधार पर टीम ने माना कि जंगली बिल्ले के पैरों के निशान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बायपास के समीप की टाउनशिप में तेंदुआ दिखने की घटना सामने के बाद वन विभाग की टीम कालोनी में जांच के लिए पहुंची। उन्होंने वहां पैरों के निशान देखे और अफसर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कालोनी में तेंदुआ नहीं जगंली बिल्ला घुसा आया था।
कालोनी में घुसे जानवर के वीडियो रहवासियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने एक अमला मौके पर भेजा। तीन घंटे सर्च करने के बाद एक स्थान पर पगमार्क मिले, जिसमें पाया कि वह जंगली बिल्ले के पैरों के निशान है। इसका पता चलने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली।
बीते तीन दिन से बायपास के आसपास बनी टाउनशिप में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर वन विभाग को सूचना मिल रही थी संपत हिल्स में सुरक्षाकर्मी ने भी कालोनी में एक जानवर को देखा। कालोनी के सीसीटीवी कैमर खंगाले गए तो उसमें एक कैमरे में जानवर नजर आ रहा था, जो छोटे तेंदुए की तरह दिखाई दे रहा था। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसका पता चलते ही टीम सर्चिंग करने पहुंची। अंधेरा होने से वनकर्मियों को कुछ भी पता नहीं चला। गुरुवार को फिर टीम ने टाउनशिप में जगह-जगह तलाश शुरू की।
एक जगह पंजों के निशान मिले। उसके आधार पर टीम ने माना कि जंगली बिल्ले के पैरों के निशान है। डीएफओ नरेंद्र पंडवा ने बताया कि फुटेज और पगमार्क देखने पर जंगली बिल्ला होना पाया है। पंजों के निशान को विशेषज्ञों से जांच भी कराई गई। आपको बता दे कि बायपास के पीछे रालामंडल का इलाका है और कई बार में जंगली जानवर दिखाई देते है। पिछले सप्ताह एक सियार भी कालोनी में घुस आया था। I
