फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Wife helped husband in studies by washing dishes, became an officer and married again

Indore: बर्तन मांज कर पत्नी ने की पढ़ाई में पति की मदद, अफसर बना तो कर ली दूसरी शादी

Mon, 10 Jul 2023 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 10 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

सुर्खियों में बनी एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा ही मामला देवास से सामने आया है। यहां पति ने गरीब पत्नी से नाता तोड़ लिया है। पत्नी ने उसकी पढ़ाई में मदद करने के लिए दूसरों के घरों में जाकर बर्तन तक मांजे, लेकिन नौकरी मिलते ही उसने दूसरी महिला को रख लिया और पत्नी से नाता तोड़ लिया। अब मामला कोर्ट में है। 

विज्ञापन
Wife helped husband in studies by washing dishes, became an officer and married again
ममता ने कमरू से कोर्ट मैरिज की थी। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

उत्तरप्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य का अपने पति से जारी विवाद सुुर्खियों में है। इस तरह का मामला मध्य प्रदेश के देवास मेें भी सामने आया है। जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को पढ़ाने के लिए बर्तन मांज कर पैसे जुटाए। परीक्षा पास कर पति कर्मशियल टैक्स अफसर बना तो उसने पत्नी से नाता तोड़ दिया और दूसरा घर बसा लिया।

विज्ञापन


ये कहानी है देवास के बागली क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी महिला ममता की। वह अलीराजपुर जिले के कोठड़ी गांव मेें रहने वाले कमरू से प्यार करती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब कमरु के पास नौकरी नहीं थी, लेकिन वह स्नातक था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ममता ने उसे पढ़ाई में मदद करने के लिए दूसरे के घर बर्तन मांजे, दुकानों पर भी काम किया। वह अपने पति के लिए नोट्स भी मंगाती थी, ताकि पति की परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से हो सके।
विज्ञापन


नौकरी मिलते ही नई महिला को अपनाया
2019-20 में कमरू को सफलता मिली। कमरू का कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर चयन हो गया। उसकी पहली पोस्टिंग रतलाम में हुई। इस बीच उसका परिचय जोबट की एक युवती से हो गया। दोनों के बीच दोस्ती गहराई तो कमरू ने ममता को मायके भेज दिया। कुछ दिनों बाद वह युवती के साथ रहने लगा और दूसरी शादी कर ली। ममता को उसने साथ नहीं रखा। इसके बाद ममता ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। कोर्ट में भी कमरू स्वीकार कर चुका है कि ममता उसकी पत्नी है, लेकिन उसे वह गुजारा भत्ता नहीं देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता की दूसरी शादी
कमरू ममता का दूसरा पति है। उसकी पहली शादी 16 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के ढाई साल बाद ही पति की मौत हो गई। पहले पति से हुए बेटे की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद कमरू उसके संपर्क में आया था और दोनों ने शादी कर ली। ममता अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन अफसर बनने के बाद पति कमरू साथ नहीं रहना चाहता। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed