फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Why did Rahul not hold a big public meeting in Indore, know what is the reason,Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने इंदौर में क्यों नहीं रखी बड़ी आम सभा, जानिए क्या है वजह

Thu, 24 Nov 2022 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

कांग्रेस इंदौर में युवा वर्ग पर फोकस करने के लिए चर्चित रैप सिंगर डिवाइन गल्ली बॅाय की मदद ले रही है। इसके अलावा ख्यात सिंगर सुखविंदर भी यहां आ सकते है

विज्ञापन
Why did Rahul not hold a big public meeting in Indore, know what is the reason,Bharat Jodo Yatra
यात्रा के दौरान अलग अंदाज में राहुल गांधी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा अब तक छह राज्यों से गुजरी कर मध्य प्रदेश पहुंची है और 32 जिलों तक राहुल गांधी पैदल चल चुके है। इंदौर में यात्रा में  27 नवंबर को पहुंचेगी। मध्य प्रदेश का बड़ा शहर होने के बावजूद राहुल गांधी की बड़ी आमसभा नहीं होगी। सिर्फ राजवाड़ा पर नुक्कड़ सभा रखी गई है। इसके पीछे भी कांग्रेस की एक रणनीति है। दरअसल यात्रा का रात्रि विश्राम 27 अक्टूबर को चिमनबाग क्षेत्र में रखा गया है। अब तक 32 जिलों में स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक आयोजन रात्रि विश्राम के दौरान हुए है, लेकिन इंदौर में युवा वर्ग पर फोकस करने के लिए चर्चित रैप सिंगर डिवाइन गल्ली बॅाय की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा ख्यात सिंगर सुखविंदर भी यहां आ सकते है और भारत जोड़ो यात्रा के थीम सांग को लांच कर सकते है। सुखविंदर भी यहां आकर अपनी प्रस्तुती दे सकते है और कांग्रेस इस आयोजन के बहाने शहर के युवा वर्ग को जोड़ना चाहती है। इस आयोजन की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा और सत्यनारायण पटेल को दी गई है। कांग्रेस कमेटी ने चिमनबाग मैदान की अनुमति भी इस कार्यक्रम के लिए ली है। राहुल गांधी लाल बहादूर शास्त्री फुटबॅाल क्लब के मैदान में रुकेंगे।  वहां यात्रा के 76 कंटेनर खड़े होंगे। 

विज्ञापन

पुलिस ने सर्शत अनुमति दी 
रैप सिंगर के साथ राहुल गांधी भी मंच साझा करेंगे और वे वहां मौजूद लोगों से बात भी कर सकते है। पुलिस विभाग ने इस आयोजन की सर्शत अनुमति दी है।
जिसमें कहा गया है कि मंच की बेरिकेटिंग की जाए और सुरक्षा डी में किसी को प्रवेश न दिया जाए। आयोजकों को कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने और रात सा़ढ़े 11 बजे कार्यक्रम समाप्त करने को कहा गया है। गुरुवार को कांग्रेस नेता चिमनबाग मैदान में होने वाले बड़े आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे। चिमनबाग मैदान में कांग्रेस एक तरफ बाउंड्रीवॅाल भी बनवा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed